फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, jyodian, government offices inspection

Jammu News: 10 बजे टीएसओ कार्यालय में नहीं मिला कोई, जेडईपीओ कार्यालय में लटका रहा ताला

विज्ञापन
akhnoor, jyodian, government offices inspection
विभिन्न विभागों के 62 कर्मचारी नदारद, तहसीलदार ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

खौड़ में जानी सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। डीसी के निर्देश पर तहसीलदार मोनिका शर्मा ने सोमवार को सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की जांच की। इस दौरान सुबह 10 बजे तक टीएसओ (तहसील सप्लाई अधिकारी) कार्यालय में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा था, लेकिन कार्यालय खुला था। वहीं, 10: 52 बजे जेडईपीओ कार्यालय में ताला लटका मिला। इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों के कार्यालय से करीब 62 अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। हाजिरी रजिस्टर मेन्टेन नहीं मिला। इस पर तहसीलदार ने ड्यूटी में लापरवाही बरने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
तहसीलदार की ओर से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक टीम सहित कार्रवाई की गई। सबसे पहले वह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं, जहां सभी कर्मचारी हाजिर मिले। दस बजे ही टीएसओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यालय तो खुला मिला लेकिन अंदर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिले। टीम 10:05 बजे सीडीपीओ कार्यालय पहुंची जहां दस में से आठ मुलाजिम नदारत मिले। किसी ने भी छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया था। 10:14 बजे तक कृषि विभाग के कार्यालय में नौ में से केवल एक ही मुलाजिम उपस्थित पाया गया। इसी तरह 10:15 बजे तक भेड़ पालन विभाग के कार्यालय में पांच में से एक मुलाजिम नदारद मिला।
विज्ञापन

10:18 बजे तक जोनल अधिकारी के कार्यालय में तीन में से एक कर्मचारी, 10:28 बजे तक बीडीओ कार्यालय में 19 में से 13 कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। सीएचसी में साढ़े दस बजे तक 60 में से 30 मुलाजिम नदारद मिले। जेडईपीओ कार्यालय में 10:52 बजे तक ताला लटका मिला। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में 10:53 बजे तक एक ही कर्मचारी उपस्थित मिला। कार्यालय में कोई भी हाजिरी रजिस्टर नहीं था। 11 बजे तक जल शक्ति विभाग के कार्यालय में दो में से एक नदारद मिला। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर मेन्टेन नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरहाजिर कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed