{"_id":"63df3ad6471f8961166df8c2","slug":"air-marshal-in-jammu-kashmir-air-bases-ready-to-deal-with-china-pakistan-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में एयर मार्शल: चीन-पाकिस्तान से निपटने के लिए हवाई ठिकाने तत्पर, उत्तरी कमान प्रमुख से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में एयर मार्शल: चीन-पाकिस्तान से निपटने के लिए हवाई ठिकाने तत्पर, उत्तरी कमान प्रमुख से मिले
Sun, 05 Feb 2023 10:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:43 AM IST
सार
एयर मार्शल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमाओं को सुरक्षित रखने और आंतरिक सुरक्षा स्थिति को स्थिर रखने के लिए सैनिकों की भी सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें उत्तरी सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से मिलते एयर मार्शल पंकज मोहन
- फोटो : पीआरओ
विस्तार
एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा एओसी-इन-सी पश्चिमी वायु कमान ने उत्तरी सीमाओं पर अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्हें उत्तरी सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने नियंत्रण रेखा के साथ मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड की सराहना की। उन्होंने टिप्पणी की कि आधुनिक समय के युद्ध की गतिशील आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समन्वित दृष्टिकोण आगे का रास्ता होगा।
विज्ञापन
वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपने लगभग सभी ठिकानों को बहुत उच्च स्तर की तत्परता पर रखा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पश्चिमी कमान उत्तर व उत्तर-पश्चिम के विभिन्न हिस्सों के संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई रक्षा के लिए सतर्क है।
विज्ञापन
एयर मार्शल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमाओं को सुरक्षित रखने और आंतरिक सुरक्षा स्थिति को स्थिर रखने के लिए भारतीय सेना के सैनिकों की भी सराहना की।