{"_id":"65a129ac328d3016de03fef9","slug":"aiims-jammu-vijaypur-work-on-42-buildings-of-aiims-in-final-stage-2024-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Jammu: एम्स के 42 भवनों का काम अंतिम चरण में, केंद्र से टीम जल्द कर सकती है निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Jammu: एम्स के 42 भवनों का काम अंतिम चरण में, केंद्र से टीम जल्द कर सकती है निरीक्षण
Fri, 12 Jan 2024 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:29 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एम्स का उद्घाटन करना प्रस्तावित है। एम्स से ही प्रधानमंत्री अन्य उच्च संस्थानों के कई प्रोजेक्टों को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स विजयपुर जम्मू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले मरीजों को प्रतिष्ठित एम्स (विजयपुर) जम्मू को समर्पित करने की तैयारियां तेज की गई हैं। एम्स प्रशासन ने 42 भवनों पर 95 प्रतिशत काम पूरा करने का दावा किया है। एम्स को शुरू करने के लिए 88 संकाय (डॉक्टरों) और 450 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ को दिल्ली एम्स में छह माह का प्रशिक्षण दिया गया है। पीएमओ कार्यालय से जल्द एक टीम एम्स का निरीक्षण कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एम्स का उद्घाटन करना प्रस्तावित है। एम्स से ही प्रधानमंत्री अन्य उच्च संस्थानों के कई प्रोजेक्टों को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स के शीघ्र शुरू होने के साथ मेक शिफ्ट मीरां साहिब में चल रहे सभी एमबीबीएस बैच को एम्स विजयपुर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ जीएमसी जम्मू के क्लब भवन को भी खाली कर दिया जाएगा। मौजूदा इसी भवन में एम्स का कार्यालय चल रहा है। एम्स का 226.84 एकड़ क्षेत्र में निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
इसके 42 टावरों में अस्पताल भवन, नाइट शेल्टर, आयुष भवन, कन्वेंशन सेंटर, सभागार, अकादमिक भवन, अकादमिक भवन कर्टीयार्ड, गेस्ट हाउस एंड क्लब, जानवर सुविधा, फायर स्टेशन व पुलिस पोस्ट, सॉलेड वेस्ट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कम्युनिटी शापिंग, यूजी गर्ल्स भवन, यूजी बॉयज भवन, पीजी गर्ल्स भवन, पीजी बॉयज भवन, पीजी मैरिड (शादीशुदा), स्टूडेंट नर्स, डाइनिंमग बॉयज, डाइनिंग गर्ल्स, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, सोलर पैनल व सोलर स्ट्रीट लाइट, पावर चार्जिंग स्टेशन आदि काम को पूरा कर लिया गया है।
216 तीमारदारों के लिए नाइट शेल्टर
एम्स में तीमारदारों के लिए नाइट शेल्टर शेल्टर का निर्माण किया गया है, जिसमें मरीजों के साथ आने वाले 216 तीमारदारों को आवास सुविधा दी जाएगी। इसमें कुछ कमरे, डारमेट्री आदि स्थापित हैं। नाइट शेल्टर में बिस्तरों को बढ़ाने के प्रावधान पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन से बात चल रही है और उम्मीद है कि सीएसआर फंड से 9 मंजिला नया टावर का निर्माण करवाया जाएगा।
एम्स विजयपुर के लगभग सभी भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। एम्स के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ पठानकोट सहित पंजाब के अन्य हिस्सों के मरीजों को चिकित्सा लाभ मिलेगा। खासतौर पर जम्मू के लोगों को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा के लिए दिल्ली या दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। -डॉ. शक्ति गुप्ता, निदेशक एम्स विजयपुर