फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: धान पर पारे में गिरावट की मार, 10 दिन देरी से पकेगी फसल

विज्ञापन
Agriculture news
संकट में किसान
विज्ञापन

- फसल पकने को तैयार, तापमान सामान्य से कम, नवंबर 15 से शुरू हो सकती है कटाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान में गिरावट से धान की फसल पकने में दस दिन अतिरिक्त समय लगेगा। अगर बीच में मौसम खराब रहता है और तापमान में गिरावट आती है तो पांच से सात दिन और देरी से फसल पकेगी।
इस बार 15 नवंबर के बाद फसल की कटाई का काम शुरू होगा। अक्तूबर में मौसम साफ रहे तो नवंबर के पहले सप्ताह से कटाई का काम शुरू हो जाता है। इस बार अक्तूबर में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। केबीके सांबा के वैज्ञानिक संजय सिंह के अनुसार अक्तूबर में मौसम साफ रहना जरूरी है। इस समय बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में फसल पकने में अतिरिक्त समय लगेगा।
विज्ञापन

फसल पकने के लिए तापमान सामान्य रहना जरूरी होता है। बीते शुक्रवार तापमान 31 डिग्री के आसपास रहा था। रविवार और सोमवार को तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहा है। मंगलवार को भी मौसम ठंडा रहा। सामान्य तापमान में फसल पकने में सहायता मिलती है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फसल ढहने से कम आकर के बनेंगे सीटे
कृषि विभाग के निदेशक अनिल गुप्ता ने कहा कि खेतों में तेज हवा से फसल ढहने से 15 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है। इस कारण धान के सीटे कम आकार के बनते हैं। इससे फसल का सही दाम नहीं मिल पाता है। विभागीय टीमें सर्वे कर रही है। किसानों की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed