जम्मू-कश्मीर: संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आयु सीमा तीन साल बढ़ाई, एलजी की मंजूरी के बाद आदेश हुआ जारी
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 34 वर्ष से बढ़ाकर 37 वर्ष और 35 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गई। सामान्य प्रशासन के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से आदेश जारी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रदेश के युवाओं को राहत देते हुए जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेकेसीसीई) 2023 के लिए आयु सीमा 3 साल बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार ओपन मेरिट के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा वर्तमान 32 वर्ष से बढ़ाकर 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसी तरह, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 34 वर्ष से बढ़ाकर 37 वर्ष और 35 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गई। इस संबंध में सामान्य प्रशासन के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से आदेश जारी किया गया।
जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2018 के तहत आयु सीमा नियम में संशोधन किया गया। 10 मई को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उम्मीदवारों सहित कई प्रतिनिधिमंडलों की मांगों के मद्देनजर जेकेसीसीई के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट को मंजूरी दी थी। प्रशासन के आदेश के बाद प्रदेश के उम्मीदवारों को काफी राहत मिली है।
जेकेसीसीई के उम्मीदवारों को उम्र में छूट देने के फैसले का स्वागत
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा ने जेकेसीसीई के उम्मीदवारों को उम्र में छूट देने के एलजी प्रशासन के फैसले का स्वागत किया। अजय ने कहा कि जम्मू और कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
छात्रों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे प्रशासन ने पूरा कर दिया। हालांकि, ऐसा पहले किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि तीनों श्रेणियों में जेकेसीसीई उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में छूट को मंजूरी दी गई है।
ओपन मेरिट उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 के बजाय 35 वर्ष, आरक्षित श्रेणी और इन सर्विस उम्मीदवारों के लिए 34 के बजाय 37 और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष होगी।