फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Ram Madhav, Tarun Chugh can be the strategist of JK BJP

राम माधव के बाद तरुण चुग हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर भाजपा के रणनीतिकार

विज्ञापन
After Ram Madhav, Tarun Chugh can be the strategist of JK BJP
जम्मू। छह वर्षों तक प्रदेश भाजपा प्रभारी रहे राम माधव के बाद नए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को नया प्रभारी बनाया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम में नए राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत तरुण चुग को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मामलों में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार तरुण चुग पंजाब से हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर की राजनीति की काफी अच्छी तरह से जानकारी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नई राष्ट्रीय टीम में पहुंचे तरुण चुग के अलावा दिल्ली के दुष्यंत कुमार गौतम को भी जम्मू कश्मीर और लद्दाख के मामले में अच्छी खासी जानकारी है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा के संगठन से लेकर प्रशासनिक रणनीति में भी राम माधव और अविनाश राय खन्ना का प्रभाव रहा।
विज्ञापन

खन्ना जम्मू-कश्मीर भाजपा के 2014 से ही प्रभारी बने हुए हैं। हालांकि, अभी उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से ही मुक्त किया गया है। प्रभारी के पद से हटाया नहीं गया। इसके बावजूद प्रदेश के नेता यह तय मान रहे हैं कि जल्द ही किसी नए राष्ट्रीय नेता को खन्ना की जगह प्रदेश का प्रभारी बनाया जाएगा। वहीं राम माधव एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में जम्मू ही नहीं बल्कि कश्मीर में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। खासकर कश्मीर व लद्दाख के मामलों में उन्हें बेहतर संगठनकर्ता माना जाता रहा है। कश्मीर मामलों की उन्हें बेहतर समझ होने के साथ ही हर वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में प्रदेश में भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार बनने से लेकर इस गठबंधन के 2018 में टूटने तक में राम माधव की भूमिका काफी सक्रिय रही। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने से पहले और बाद में भी राम माधव दोनों प्रदेशों में पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। प्रदेश में विधानसभा से लेकर लोकसभा के चुनाव के समय टिकट बंटबारे से लेकर विधायकों को मंत्री परिषद में शामिल करने तक में राम माधव और खन्ना की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed