{"_id":"5f48c0c18ebc3e3d220566aa","slug":"after-partition-kashmiri-pandits-performed-shradh-puja-in-kishanganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विभाजन के बाद पहली बार कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा में किया श्राद्ध पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विभाजन के बाद पहली बार कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा में किया श्राद्ध पूजन
Fri, 28 Aug 2020 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा में किया श्राद्ध पूजन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेव शारदा कमेटी कश्मीर की ओर से एलओसी पर केरन में पहली बार श्राद्ध पूजन का आयोजन किया गया। शारदा दिवस की पूर्व संध्या पर किशनगंगा नदी किनारे रवींद्र पंडिता के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई। स्वामी नंदलाल आश्रम के अनुयायियों ने कुपवाड़ा के टिक्कर से केरन पहुंचकर श्राद्ध पूजा की। इस दौरान कश्मीर में हिंसा के शिकार लोगों के लिए भी श्राद्ध किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया बचाव कार्य, 34 घंटे बाद सात लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
रवींद्र पंडिता ने बताया कि देश के विभाजन के बाद पहली बार पूजा की गई है। किशनगंगा नदी विभाजन से पहले वार्षिक शारदा यात्रा का रूट रहा है। 1948 में शारदा पीठ के अंतिम स्वामी नंदलाल कुपवाड़ा के टिक्कर आ गए थे। पूजा को सेना, पुलिस ने अनुमति दी थी। सेव शारदा कमेटी ने करतारपुर की तरह शारदापीठ की यात्रा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें