{"_id":"683f60d3b33d2b0435025fec","slug":"administration-taken-action-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123849-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संपर्क मार्ग पर गिरे डंगे दोबारा बनाने के आदेश जारी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संपर्क मार्ग पर गिरे डंगे दोबारा बनाने के आदेश जारी होंगे
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी सड़क का निरीक्षण करते हुए।
खबर का असर का लोगो लगाएं
- दो जून को छपी खबर की कटिंग साथ लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी इंजीनियर बलविंदर ने सोमवार को बंबालिया गांव को जाते लिंक मार्ग का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सड़क पर गिरे डंगे दोबारा बनाने के आदेश किए जाएंगे।
बता दें कि अमर उजाला ने 26 मई और दो जून के संस्करण में रनसु क्षेत्र से पंचायत संगड़ को जाती मुख्य सड़क से बंबालिया गांव को जाने वाले लिंक मार्ग की खस्ता हालत का समाचार प्रकाशित किया था। सड़क मार्ग की स्थिति मौजूदा समय में बहुत ही खराब है। समाचार का संज्ञान लेते हुए प्रशासन की ओर से मौके का मुआयना करने के लिए अतिरिक्त कार्यकारी इंजीनियर को भेजा गया। उन्होंने बताया कि वह सड़क की हालत देखकर आए हैं। कुछ डंगे गिर गए हैं। ठेकेदार को कहा गया है कि तुरंत गिरे हुए डंगे को ठीक किया जाए। कुछ ही दिनों में काम फिर से शुरू किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई साढ़े पांच किलोमीटर सड़क एक बारिश में ही टूट गई है। सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर बनाए गए डंगे गिर गए हैं। सड़क मार्ग पर गड्ढे बन गए हें। गांव के पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य के नाम पर धांधली हुई है। उन्होंने डीसी रियासी से निर्माण कार्य की जांच की मांग की थी। जांच न होने पर लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।