फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: राजोरी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
Administration news
डीसी और एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की, समावेशी भागीदारी पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिकरवार ने वीरवार को जिले में गणतंत्र दिवस 2026 के सुचारु व सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक की। डीसी ने मुख्य समारोह के लिए पर्याप्त सुविधाओं और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित विभागों को वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था करने, छात्रों, विशेष रूप से लड़कियों के लिए अतिरिक्त चेंजिंग रूम प्रदान करने, उपयुक्त पार्किंग स्थानों की पहचान करने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए काफी पहले से उचित ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों को दूरदराज और बर्फ से ढके इलाकों में सड़कों की स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया ताकि दूरदराज के क्षेत्रों से छात्र और प्रतिभागी बिना किसी कठिनाई के समारोह में शामिल हो सकें। परेड टुकड़ियों, पूरे दिन के रिहर्सल की व्यवस्था, मंच और बैठने की व्यवस्था और पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी किए गए टेंडरों की स्थिति की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए सरकारी इमारतों की उचित रोशनी के लिए निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed