फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ADGP vijay Kumar said Had inputs about possible attack at Eidgah srinagar but mistakes do happen sometimes

श्रीनगर: एडीजीपी विजय कुमार बोले- ईदगाह में संभावित हमले के इनपुट थे, गलती के चलते एक अफसर को खो दिया

Fri, 08 Dec 2023 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 05:23 PM IST
सार

एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पिछले साल कई बैठकों के बाद एसओपी जारी किए थे। सभी को छुट्टी के दौरान या कर्तव्यों का पालन करते समय सॉफ्ट टारगेट बनने से बचने के लिए एसओपी का पालन करने के नए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
ADGP vijay Kumar said Had inputs about possible attack at Eidgah srinagar but mistakes do happen sometimes
इंस्पेक्टर मसरूर को पुष्पांजलि भेंट करते एडीजीपी विजय कुमार - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था विजय कुमार ने कहा कि पुलिस के पास 29 अक्तूबर को आतंकवादियों द्वारा संभावित हमले के बारे में इनपुट थे। लेकिन कई बार गलतियां हो जाती हैं। इसके कारण एक अधिकारी की जान चली गई। वे शुक्रवार को डीपीएल श्रीनगर में इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के पुष्पांजलि समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इंस्पेक्टर मसरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में विजय कुमार ने कहा, 'हां, हमारे पास आतंकवादियों द्वारा संभावित हमले के बारे में इनपुट थे। लेकिन कभी-कभी गलतियां होती हैं और इस मामले में भी एक गलती हुई और हमने एक अधिकारी खो दिया।'' उन्होंने आगे कहा, ''ईदगाह जैसी घटनाओं से बचने के लिए एक अचूक तंत्र स्थापित किया गया है।''
विज्ञापन


अधिकारियों और अन्य रैंकों को एसओपी का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है। पिछले साल कई बैठकों के बाद हमने एसओपी जारी किए थे। सभी को छुट्टी के दौरान या कर्तव्यों का पालन करते समय सॉफ्ट टारगेट बनने से बचने के लिए एसओपी का पालन करने के नए निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कभी कभी इसमें कमियां रह जाती है जिसमें हमें भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K: बलिदानी बेटे की तस्वीर को मां ने सीने से लगाया, मसरूर को देख बिलख उठी गर्भवती पत्नी..सभी की आंखें हुई नम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed