फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: बलिदानी बेटे की तस्वीर को मां ने सीने से लगाया, मसरूर को देख बिलख उठी गर्भवती पत्नी..सभी की आंखें हुई नम

Fri, 08 Dec 2023 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 03:23 PM IST
सार

डीपीएल श्रीनगर में पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के पार्थिव शरीर को आखिरी सलामी दी। इंस्पेक्टर मसरूर के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने भी उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी।

विज्ञापन
Srinagar: Jammu Kashmir police officials pay last respects to Inspector Masroor Ahmad Wani
इंस्पेक्ट मसरूर के परिजन विदाई देने पहुंचे - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में आतंकी हमले में घायल हुए इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी ने 39 दिन बाद गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से श्रीनगर लाया गया। डीपीएल श्रीनगर में पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने उन्हें आखिरी सलामी दी। इंस्पेक्टर मसरूर के माता-पिता, भाई, पत्नी और अन्य परिजनों ने भी उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी। जब पुलिस अधिकारी मसरूर के परिजन उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे तो वे खुद के आंसुओं को रोक नहीं पाए। बिलखते हुए परिजनों को पुलिसकर्मियों ने सहारा दिया। यह दृश्य झकझोर देने वाले थे। इन दृश्यों ने डीपीएल में मौजूद लोगों की आंखों में पानी ला दिया।

Srinagar: Jammu Kashmir police officials pay last respects to Inspector Masroor Ahmad Wani
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के पार्थिव शरीर को लाते हुए - फोटो : बासित जरगर
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की मौत के बाद उनके घर सांत्वना देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। पति की मौत से उनकी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन पत्नी ने कहा, मेरा बच्चा पैदा होने से पहले ही अनाथ हो गया।

 
Srinagar: Jammu Kashmir police officials pay last respects to Inspector Masroor Ahmad Wani
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एडीजीपी विजय कुमार - फोटो : बासित जरगर
34 साल के इंस्पेक्टर मसरूर पिता बनने वाले थे। उनके घर खुशियां आने वाली थीं और पहले बच्चे के आने का हर किसी को इंतजार था लेकिन 39 दिन पहले हुई आतंकी वारदात ने सब खुशियों को गम में बदल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar: Jammu Kashmir police officials pay last respects to Inspector Masroor Ahmad Wani
इंस्पेक्टर मसरूर के पिता उन्हें आखिरी सलामी देने जाते हुए - फोटो : बासित जरगर

करीब एक महीने पहले इंस्पेक्टर मसरूर श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे थे कि तभी एक आतंकवादी हमले में उन्हें गोलियां मार दीं। शहर के डाउनटाउन में ईदगाह की भीड़भाड़ वाली कॉलोनी में उनकी मौत की सूचना से गमगीन माहौल था और दृश्य हृदय विदारक था। यहां शोक मनाने वाले लोग उनकी दुखी पत्नी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे थे।

विज्ञापन
Srinagar: Jammu Kashmir police officials pay last respects to Inspector Masroor Ahmad Wani
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को आखिरी सलामी देते हुए - फोटो : बासित जरगर

क्रिकेट के दीवाने, मिलनसार और दयालु थे वानी

चाचा गुलाम मोहम्मद वानी के मुताबिक, सीने में गंभीर संक्रमण के कारण वानी की तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआत में, उन्हें श्रीनगर के सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में आगे के इलाज के लिए पारस अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां से उन्हें बुधवार को दिल्ली के एम्स ले जाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed