{"_id":"66ad852c08304034a90d8424","slug":"accused-bus-driver-arrested-in-accident-case-jammu-news-c-10-jam1008-412896-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक सवार युवक को कुचलने वाला बस चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक सवार युवक को कुचलने वाला बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
युवक को कुचलने वाल बस चालक बस के साथ गिरफ्तार : स्रोत पुलिस
जम्मू। पक्का डंगा क्षेत्र में युवक को कुचलने वाले बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस चालक ने नगरोटा के रहने वाले युवक परबिंदर कुमार और उसके साथी को बाइक पर जाते वक्त टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल पहुंचने तक परबिंदर की मौत हो गई। परबिंदर का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की थी। इसे लेकर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की।
शुक्रवार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। फुटेज से पता चला कि जेके02एई6053 नंबर की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। पुलिस ने बस का पता लगाकर इसके चालक राकेश सिंह निवासी उधमपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। ये बस जम्मू से कटड़ा और रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। ब्यूरो