फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

बेकाबू ट्रैक्टर नाले में गिरा, दबने से एक की मौत

विज्ञापन
accident
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे के पुलिस थाने के सामने एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से सह चालक की मौत हो गई, चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बाड़ी खड्ड से शटरिंग लेकर बाड़ी ब्राह्मणा आ रहा था। इस पर सवार ट्रैक्टर मालिक राहुल कैथ पुत्र रमेश चंद्र निवासी तेली बस्ती अपने सह चालक नथाराम निवासी अरनिया, हाल निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा आ रहे थे। अचानक बाड़ी ब्राह्मणा थाने के सामने ट्रैक्टर रफ्तार अधिक होने से अनियंत्रित हो गया और नाले में पलट गया। ड्राइवर राहुल कैथ ने छलांग लगा दी, लेकिन सह चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

×××××××××××××××
सड़क से 30 फुट नीचे गिरा सेना
का वाहन, तीन जवान जख्मी
खौड़ के कलाह गांव के पास रोड खस्ताहाल होने के कारण हुआ हादसा
जयौडियां। खौड़ उपजिले की तहसील खड़ाह बली के गांव कलाह में सोमवार सुबह बाबा मेईमल देव स्थान के पास आर्मी की गाड़ी पहाड़ी से 30 फुट नीचे गिर गई। इस हादसे में वाहन सवार सेना के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जहां हादसा हुआ वहां सड़क बहुत खस्ताहाल है। दूसरे वाहन को साइड देते हुए यह हादसा हुआ है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक इस जगह पर यह दूसरा हादसा हुआ है, इससे पहले भी पिछले साल सेना की एक गाड़ी जहां गिरी थी। लोगों के मुताबिक गांव कलाह के पास बाबा मेईमल देवस्थान के पास हल्की बारिश होने के कारण रोड कीचड़ से भर जाता है, जिससे फिसलन के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार
व्यक्ति की मौत, बेटा जख्मी
संपावाल में हुआ हादसा, विजयपुर अस्पताल में उपचाराधीन घायल
सांबा। संपावाल में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कि सोमवार दोपहर बाद सुपवाल हाईवे पर एक ट्रक (जेके08.9914) ने बाइक (जेके21.9103) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। रघुवीर सिंह (50) पुत्र शरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दिलबाग सिंह (21) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चक राम चंद को विजयपुर अस्पताल में पहुंचाया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed