फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कार नहर में गिरी, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
accident
जम्मू। कुंजवानी के रंजीत सिंह कॉलेज के पास शनिवार रात कार नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एक का शव रात को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे का शव रविवार सुबह नहर का पानी रोककर तलाशा गया। मरने वाले दोनों युवक दोस्त थे। इनकी पहचान जम्मू के नानक नगर के रहने वाले अरविन प्रीत सिंह और जलोचक के यशपाल के रूप में हुई है। अरविन परिवार का इकलौता बेटा था। यशपाल मूल रूप से हरियाणा के खेवाती का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरविंद प्रीत सिंह नानक नगर में डेयरी पर काम करता था। शनिवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में आरएस पुरा में गाय खरीदने गए थे। रात को लौटते समय अरविन ने अपने दो दोस्तों को सतवारी और एक को कुंजवानी उतार दिया। दूसरे दोस्त यशपाल को छोड़ने जलोचक जा रहा था। रास्ते में रंजीत सिंह कॉलेज के पास कार नहर में गिर गई। तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने कार को नहर में गिरते देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में से एक युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार में मिले उसके फोन से हुई। कार में ही मिले दूसरे फोन से आशंका जाहिर की गई कि एक और व्यक्ति हो सकता है। दूसरे की तलाश में रात भर अभियान जारी रहा लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह नहर का पानी रोककर दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। फोन से ही उसकी भी पहचान हो पाई।
विज्ञापन

कार में मिले दो मोबाइल से पता चला, दो युवक थे, फिर दूसरे को तलाशा
जम्मू। पुलिस को कार की तलाशी में एक ही युवक मिला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। मोबाइल मिलने पर उसका सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डाला तो पता चला कि युवक नानक नगर का रहने वाला है। गांधी नगर पुलिस ने देर रात 2 बजे उसके घर का पता लगाया और उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद रात को कार को नहर से निकाला गया तो उसमें एक और मोबाइल मिला। इसकी सिम भी पुलिस ने दूसरे फोन में डाली तो पता चला कि यह फोन जलोचक के रहने वाले यशपाल का है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे युवक की तलाश शुरू की जो सुबह चार बजे तक चली, लेकिन युवक का पता नहीं चला। रविवार सुबह यशपाल का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद के घर में मातम, पहले पति, अब इकलौता बेटा चला गया
पुलिस के अनुसार अरविन प्रीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक 17 साल की बहन है। अरविन की मौत का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया। मां बिलख-बिलख कर रोने लगी। छोटी बहन का भी विलाप देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। बता दें, कुछ साल पहले अरविन के पिता का भी देहांत हो गया था। पहले पति और अब जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यशपाल का शव परिजन हरियाणा ले गए
मृतक यशपाल का परिवार मूल रूप से हरियाणा के खेवाती का रहने वाला है। इसलिए वह शव को लेकर हरियाणा चले गए। परिवार का कहना है कि वह अपने गृह क्षेत्र में ही रीति रिवाज से बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे।

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन घायल
जम्मू। गांधी नगर के कान्वेंट स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। एक मोटरसाइकिल पर विजय कुमार और अविनाश निवासी कृष्णा नगर सवार थे। दूसरे पर दृष्टांत निवासी शहीदी चौक सवार था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed