फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ACB raid, jammu

Jammu News: पूर्व मंत्री के पीआरओ और पूर्व डीजीपी के साथ रहे इंस्पेक्टर के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एसीबी का छापा

विज्ञापन
ACB raid, jammu
- एसीबी ने जम्मू में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपियों के छह ठिकानों पर दी दबिश
विज्ञापन

- लैपटॉप, कंप्यूटर, 15 लाख रुपये का सोना और दस्तावेज जब्त, दोनों के खिलाफ एफआईआर
- आरोपी राजेंद्र सिंह की पंजाब में भी फैक्ट्री, मिश्रीवाला में बना रहा कॉलोनियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को जम्मू में पूर्व मंत्री के पीआरओ रहे हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा के पांच और पूर्व डीजीपी के साथ रहे इंस्पेक्टर अमित कौल के आवास व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। एसीबी के पांच डीएसपी के नेतृत्व में टीमों ने सुबह नौ बजे जम्मू शहर में छह अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में आरोपियों के आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कई जरूरी दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर, 15 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसीबी की टीम ने सुबह नौ बजे हैड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा के फलोरा नागबानी में पुश्तैनी निवास व निर्माणाधीन मकान में पहुंची। वहीं, इसके व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए बनाया एंटरप्राइसेज कैफेटेरिया, झिड़ी मार्ग पर मिश्रीवाला स्थित उसके पिता की बीज और उर्वरक की दुकान है, जहां भी एसीबी की टीम ने जांच की। इस दौरान टीम वहां करीब दो घंटे रही और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। इसमें पाया गया कि राजेंद्र शर्मा के पास आय से अधिक संपत्ति है, जिसका वह विवरण नहीं दे पाया। एसीबी के अनुसार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर ही यह दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पंजाब में भी एक फैक्ट्री चल रही है और आरोपी मिश्रीवाला क्षेत्र में कॉलोनियों का निर्माण करवा रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस में इंस्पेक्टर अमित कुमार कौल के आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दबिश दी गई। उसके पास भी आय से अधिक संपत्ति मिली है। अमित कुमार कौल का एसीबी के सेंट्रल पुलिस थाने में गुप्त सत्यापन किया गया था, जिसमें पाया गया कि अधिकारी के पास अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed