फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A young man got injured after being hit by a Gattu, got five stitches on his nose

Jammu News: गट्टू की चपेट में आने से युवक जख्मी, नाक पर पांच टांके लगे

विज्ञापन
A young man got injured after being hit by a Gattu, got five stitches on his nose
कस्बे के केसी मोड़ पर गट्टू की चपेट में आने से एक युवक के जख्मी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी सलैहड़ मोटरसाइकिल से जा रहा था। बिश्नाह कस्बे के कैसी चौक पर वह गट्टू डोर की चपेट में आ गया। हेलमेट होने के बावजूद भी गट्टू डोर नाक पर जाकर फंस गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आननफानन में उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को खून रोकने के लिए पांच टांके लगाने पड़े हैं। क्षेत्र में गट्टू से जख्मी होने के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। हालांकि गट्टू विक्रेताओं की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा छापे भी मारे जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी गट्टू पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed