{"_id":"600da106c64fbf3bbc340a20","slug":"a-soldier-martyr-injured-in-pakistani-shelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ नाकाम करने के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ नाकाम करने के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल जवान शहीद
Sun, 24 Jan 2021 10:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
martyer nishant sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पलांवाला सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल एक जवान ने सप्ताह भर बाद रविवार को दम तोड़ दिया। 18 जनवरी को 10 जम्मू कश्मीर राइफल्स के नायक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी निशांत शर्मा घुसपैठ नाकाम करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद उधमपुर सैन्य अस्पताल में हेलिकॉप्टर से ले जाया गया था। इस गोलाबारी में चार जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
गत 18 जनवरी की सुबह पलांवाला सेक्टर के नत्थू टिब्बा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कराने की कोशिश की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने आतंकियों को कवर फायर देने के लिए जोरदार गोलाबारी थी, जिसमें चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सेना की तरफ से घायल अवस्था में अखनूर स्थित सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उधमपुर कमान अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए पाकिस्तान में बने लांचिग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं। जिनकी घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर लगातार गोलाबारी कर रही है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी का जवानों ने बहादुरी के साथ जवाब दिया था। निशांत काफी बहादुर तथा कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। पूरे देश को उनकी शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन