{"_id":"67a3d3de230f2a6f4d0b5ff9","slug":"a-resounding-voice-for-the-rights-of-the-disabled-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101008-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में दिव्यांगों के हक के लिए गूंजी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में दिव्यांगों के हक के लिए गूंजी आवाज
Thu, 06 Feb 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रस्ट ने सरकार से की बजट में सुधार की मांग
अखनूर। जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने बुधवार को अखनूर के सिंचाई विभाग के पार्क में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन सुशील शर्मा, प्रदान शाम लाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत में वर्तमान में लगभग 4 करोड़ दिव्यांगजन हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके कल्याण के लिए बजट में मात्र कुछ करोड़ रुपये की वृद्धि की है, जो उनकी जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। ट्रस्ट ने पूरे देश के दिव्यांगों के लिए एक समान पेंशन की मांग की और इस बजट को जनता के हितों के खिलाफ बताया।
ट्रस्ट के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा, “हमने इस बजट से बहुत उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन हमारी अपेक्षाओं को झटका लगा है। दिव्यांगजनों के कई मुद्दे आज भी लंबित हैं, और सरकार को चाहिए कि वह हमारे अधिकारों और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे। हमें सिर्फ सहानुभूति नहीं, बल्कि ठोस नीति और बजटीय समर्थन चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को दिव्यांगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके कल्याण के लिए अलग से विशेष फंड जारी करना चाहिए, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाएं समान रूप से मिल सकें। उन्होंने बताया कि देश मे 1000 रुपये प्रति माह से लेकर 6000 रुपये प्रति माह तक अलग अलग राज्यों में अलग अलग पेंशन हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे देश में कम से कम 6000 प्रति माह एक समान पेंशन लागू हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों, जिनमें बकील चंद भी शामिल थे, ने सरकार से मांग की कि दिव्यांगजनों के लंबित मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि दिव्यांगों के लिए बजट में ठोस प्रावधान किए जाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा में बराबरी के साथ भाग ले सकें। संवाद