{"_id":"69826e7ec1ca5460620dab93","slug":"a-jaish-associate-was-killed-in-a-gangster-encounter-in-the-udhampur-forest-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उधमपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान जैश का एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उधमपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान जैश का एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी
Wed, 04 Feb 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 03:24 AM IST
सार
सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेरेबंदी कर ली और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों का बड़ा तलाशी अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी कोे मार गिराने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेरेबंदी कर ली और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से बसंतगढ़ में जैश के आतंकियों के सक्रिय होने का इनपुट मिल रहा था। मंगलवार को सूचना मिली कि जोफड़ के जंगल में किया गांव के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
इसमें सीआईएफ डेल्टा, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान शाम करीब चार बजे आतंकियों से सामना हुआ। आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। करीब 20 मिनट फायरिंग हुई। सेना ने बताया कि बसंतगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई है और ऑपरेशन जारी है। संवाद
विज्ञापन
किश्तवाड़ में 31 को हुई थी मुठभेड़
इससे पहले 31 जनवरी को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की किश्तवाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे।