फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A glimpse of Operation Sindoor will be seen in Tawi Festival.

Jammu News: तवी फेस्टिवल में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक

विज्ञापन
A glimpse of Operation Sindoor will be seen in Tawi Festival.
13 से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा यह तीन दिवसीय फेस्टिवल
विज्ञापन

जम्मू में राजोरी और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों पर रहेगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस बार तवी फेस्टिवल 13 मार्च से 15 तक होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में इस बार ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी। राजोरी और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों पर फोकस रहेगा। वहां के साहित्यकार, कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
अमर महल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की निदेशक डॉ. ज्योत्सना सिंह ने मंगलवार को तवी फेस्टिवल के संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीता साल जम्मू वासियों के लिए खासा मुश्किल भरा रहा। ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो बाढ़ ने भी संभाग में भारी तबाही मचाई। उन्होंने कहा कि अगर हम अच्छी चीजों को याद करते हैं, तो ऐसी विपदा की घड़ी कैसे भूली जा सती है।
विज्ञापन

डॉ. ज्योत्सना सिंह ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी जम्मू भी इस फेस्टिवल में सहभागी होगा। उसके शोधार्थियों की ओर से इसमें रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में जम्मू की कला, संस्कृति और विरासत पर फोकस रहेगा। पहले दिन फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। अगला दिन पर्यावरण को समर्पित होगा। पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाम के समय कला केंद्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आखिरी दिन 15 मार्च को स्थानीय लोक कलाकार अपनी कला से रूबरू कराएंगे। इसमें प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कलाकारों के शिरकत करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed