{"_id":"6045c4719836f30dcf502e52","slug":"a-chief-minister-offered-farooq-abdullah-to-give-fifty-lakh-rupees-to-work-for-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक का बड़ा बयान: उस दिन एक मुख्यमंत्री ने कहा- ममता के लिए काम करना है, 50 लाख रुपये दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक का बड़ा बयान: उस दिन एक मुख्यमंत्री ने कहा- ममता के लिए काम करना है, 50 लाख रुपये दूंगा
Mon, 08 Mar 2021 12:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:00 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पांच वर्ष पहले एक प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोन आया। जिसमें कहा कि पांच तारीख को कोलकाता चलेंगे। मिलकर ममता के लिए काम करेंगे। इसके बदले में 50 लाख रुपये मैं आपको दूंगा। मैं यह बात सुनकर हैरान रह गया।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के प्रदेश अध्यक्ष सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पांच अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में सब कुछ बदल गया है। जम्मू-कश्मीर का युवा नौकरियों को तरस रहा है और आतंकवाद भी चरम पर है। रविवार को नेकां अध्यक्ष ने उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही बट्टलबालियां में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं। देश में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस ने कभी भी धर्म की राजनीति नहीं की। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। आज से पांच वर्ष पहले एक प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोन आया और कहा कि पांच तारीख को कोलकाता चलेंगे। हम मिलकर ममता के लिए काम करेंगे। इसके बदले में 50 लाख रुपये में आपको दूंगा। मैं यह बात सुनकर हैरान रह गया। बाद में पता चला कि यह पेशकश कई बड़े नेताओं को दी गई थी। विपक्ष बांटने की राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकियों की नई साजिश ‘स्टिकी बम': सुरक्षाबलों की इस सलाह को भूलकर भी नजरअंदाज न करें
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि आरक्षण के नाम पर भी जम्मू-कश्मीर को बांटने का प्रयास किया गया। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए लद्दाख को एसटी दिया। गरीबी को देखते हुए सबको इसके दायरे में लाया गया। लेकिन गुज्जर बक्करवाल को एसटी नहीं दिया।
यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर कश्मीर की बेटियों का करिश्मा: 12वीं परीक्षा परिणाम में मारी बाजी