फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अखनूर से कठुआ तक आतंकी हमले की आशंका

अखनूर से कठुआ तक आतंकी हमले की आशंका

Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अखनूर से कठुआ तक आतंकी हमले की आशंका
जम्मू। कश्मीर में आतंकियों और सरहद पर पाकिस्तानी सैनिकों की मौत से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बौखला गई है। आईएसआई ने आतंकी संगठन जैैश-ए-मोहम्मद पर आतंकी हमले करने का दबाव बनाया है। अखनूर से कठुआ तक नेशनल हाईवे को टारगेट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी और पुलिस के पास भी इसके इनपुट हैं। सूत्रों का कहना है कि बार्डर और एलओसी पर कड़ी निगरानी में आतंकी हमला नहीं कर पा रहे। इसलिए वह हमले करने के लिए साफ्ट टारगेट तलाश रहे हैं। हाईवे के नजदीक लगने वाले सैन्य कैंपों, यूनिटों, पुलिस, सीआरपीएफ प्रतिष्ठानों पर हमला किया जा सकता है। तीन साल के दौरान नेशनल हाईवे पर सांबा, कठुआ, नगरोटा में हमले हो चुके हैं। सभी हमले जैश-ए-मोहम्मद ने किए थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। सांबा और परगवाल सेक्टर से घुसपैठ कराकर आतंकियों को इस पार भेजने के लिए आईएसआई का आतंकियों पर दबाव है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बार्डर पर होने वाली गोलाबारी भी इसी वजह से हो रही थी। यह भी संभव है कि बार्डर पर होने वाली खामोशी की आड़ में पाकिस्तानी सैनिक सुरंग खोद कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की तैयारी कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed