फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   केके बिड़ला को 100वीं जयंती पर समर्पित किया पार्क

केके बिड़ला को 100वीं जयंती पर समर्पित किया पार्क

Fri, 14 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
केके बिड़ला को 100वीं जयंती पर समर्पित किया पार्क
कठुआ। शहर के कालीबड़ी से सटे प्राचीन तालाब के जीर्णोद्घार का काम वीरवार को औपचारिक तौर पर शुरू हो गया। डेढ़ करोड़ की भारी भरकम राशि से तैयार होने वाले इस पार्क का शिलान्यास पीएमओ मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने किया। पूर्व सांसद र्स्वगीय डॉ के के बिड़ला को समर्पित इस पार्क को चिनाब टेक्सटाइल मिल की ओर से सीएसआर के तहत तैयार किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया, जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया और मंडलायुक्त संजीव वर्मा सहित सीटीएम के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट केसी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर जानकारी देते हुए के सी शर्मा ने बताया कि र्स्व डॉ के के बिड़ला दूरदर्शी होने के साथ साथ व्यवसायिक नेता और मार्डन शिक्षण और साइंटिफिक संस्थानों के नींव रखने वाले व्यक्ति थे। 1984, 1990 और 1996 में राज्य सभा के सदस्य चुने गए डॉ बिड़ला 18 वर्षों तक संसद की विभिन्न कमेटियों के सदस्य भी रहे। बिट्स पिलानी जैसे संस्थानों को चलाने वाले बिड़ला एजूकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी डॉ के के बिड़ला थे। जम्मू कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। 1962 में उन्होंने कठुआ में चिनाब टेक्सटाइल मिल के नाम से स्पिनिंग यूनिट शुरू की। नौ हजार लोगों को रोजगार देने के साथ ही आज के समय में सीटीएम एक ही जगह पर डाइड यार्न उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी स्पिनिंग मिल है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए गए 19 कनाल भूमि पर डॉ बिड़ला की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पार्क विकसित करने का काम शुरू किया गया है। यह कठुआ के लोगों के लिए सौंदर्य से परिपूर्ण पार्क और मनोरंजन का साधन भी बनेगा।
विज्ञापन



पार्क में यह यह होंगी सुविधाएं
- तालाब
- ओपन एयर थियेटर
- जागर्स पार्क
- मेडिटेशन/योगा लॉन
- बच्चों के खेलने के लिए जगह
- तालाब से सटा फ्लोटिंग डेक

डिजिटल पंचायत का भी उद्घाटन
कठुआ। पीएमओ मंत्री ने जंगलोट में डिजिटल पंचायत का भी उद्घाटन किया। इस पंचायत में एक निजी बैंक की ओर से कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत स्किल डेवलपमेंट के कोर्स करवाए जाएंगे। बैंक के अधिकारी ने बताया कि उनके बैंक ने पिछले तीन साल में करीब डेढ़ लाख युवाओं को ऐसे कोर्स करवाए हैं और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। पीएमओ मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से प्रधानमंत्री ने देश में नई क्रांति लाई है और युवाओं को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed