{"_id":"5c16a10abdec22572d2985ac","slug":"51544986890-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों के बंद के बावजूद भर्ती की लिखित परीक्षा में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों के बंद के बावजूद भर्ती की लिखित परीक्षा में पहुंचे
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद की काल के बावजूद दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा में 100 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे। खुद डीजीपी दिलबाग सिंह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उम्मीदवारों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें पहुंचने में कोई तकलीफ तो नहीं हुई।
यह परीक्षा श्रीनगर, जम्मू और लद्दाख में दो चरण में आयोजित किया गया था। पहला चरण फायरमैन मैन ड्राइवर के लिए था और दूसरा तकनीकी पदों के लिए। कश्मीर घाटी के 5457 योग्य उम्मीदवारों में से 5421 ने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया था। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य था। 541 उम्मीदवार श्रीनगर में स्थापित दस केंद्रों में पहली शिफ्ट में दिखाई दिए। घाटी में बंद कॉल के बावजूद 100 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दूसरी शिफ्ट में भी तकनीकी पदों के लिए 184 उम्मीदवारों में भी 100 विद्यार्थी पहुंचे। जम्मू डिवीजन में 1709 में से 1690 उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे।