फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5 MLC CANDIDATES MAY ELECT UNOPPOSED IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू-कश्मीर में 5 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं विधान परिषद सदस्य

Sat, 01 Apr 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 01 Apr 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
5 MLC CANDIDATES MAY ELECT UNOPPOSED IN JAMMU AND KASHMIR
विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू कश्मीर में विधान परिषद की छह में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध ही चुना जाना लगभग तय हो गया है। हालांकि तीन अप्रैल को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान इसकी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं कश्मीर सीट पर भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार अशोक कुमार भट्ट का नाम वापस लेना लगभग तय है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार गिरधारी लाल रैणा उर्फ अजय भारती की सीट लगभग पक्की है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को नाम वापस लेेने की तिथि है और इस दिन ही काफी हद तक साफ हो जाएगा कि विधान परिषद की छह सीटों के लिए कितने उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाते हैं।
विज्ञापन


छह में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो चुका है। पुंछ जिले की आरक्षित सीट से भाजपा के प्रदीप शर्मा इकलौते उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध एमएलसी बनने का रास्ता साफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक सीट के लिए ही मतदान के आसार

5 MLC CANDIDATES MAY ELECT UNOPPOSED IN JAMMU AND KASHMIR
एक सीट के लिए ही मतदान के आसार - फोटो : डेमो फोटो

इसी तरह तीन अप्रैल को कश्मीर संभाग की सीट से भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार अशोक कुमार भट्ट के अपना नाम वापस लेते ही भाजपा के गिरधारी लाल रैणा उर्फ अजय भारती का एमएलसी बनना तय है। पीडीपी से जम्मू संभाग की सीट से अब्दुल क्यूम डार और कश्मीर संभाग से यासिर रेशी ही इकलौते उम्मीदवार हैं और उनका निर्विरोध एमएलसी बनने का रास्ता भी साफ है।

कश्मीर संभाग की एक सीट के लिए नेशनल कांफ्रेंस से आगा सईद महमूद के खिलाफ कोई नहीं है। ऐसे में उनकी जीत भी तय है। मुकाबला केवल जम्मू की एक सीट के लिए भाजपा के बिक्रम रंधावा और कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह के मध्य है। ऐसे में मतदान की जरूरत भी केवल एक सीट के लिए ही पड़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed