जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। गत दिवस के मुकाबले सोमवार को दोगुनी गति से प्रदेश में 40 नए मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 21 और 19 कश्मीर संभाग से मामले हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत यह है कि चौथी लहर में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। संक्रमित मामलों का आंकड़ा 167 पहुंच गया है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक मामले कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू में मिले नए मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 30 पहुंच गए हैं।
JK Corona Update: प्रदेश में मिले कोरोना के 40 नए मामले, जम्मू जिले में सबसे अधिक 14 और लोग संक्रमित मिले
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:22 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 167 पहुंच गया है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक मामले कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू में मिले नए मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 30 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन