{"_id":"58adac214f1c1b3018b23195","slug":"4-skiers-rescue-in-gulmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के गुलमर्ग में लापता 4 स्कीयर को पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के गुलमर्ग में लापता 4 स्कीयर को पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
गुलमर्ग के उच्च पर्वतीय इलाके में लापता हुए चार स्कीयर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिए गए। एसएसपी बारामुला इम्तियाज हुसैन ने बताया कि मंगलवार शाम को गुलमर्ग पुलिस स्टेशन में सूचना दी गई थी कि चार लोग स्कीइंग करने अफरवत-कांगदोरी-द्रंग क्षेत्र में गए हैं, लेकिन लौटे नहीं।
इसके तुरंत बाद पुलिस और पर्यटन विभाग के कर्मियों की टीम को रवाना कर दिया गया। स्कीयरों को खड़नाला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बजे ढ़ूंढ निकाला गया।
टीम ने फौरन उन्हें रेस्क्यू किया और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।