{"_id":"5c16a6b1bdec2255cd11c501","slug":"31544988337-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा में हादसों को न्योता दे रही खस्ताहाल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा में हादसों को न्योता दे रही खस्ताहाल सड़क
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग कई बार खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं किया जा रहा है। सरकारी ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन ग्रेफ के अधिकारी सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में अब स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इस सड़क से अक्सर गुजरने वाली शिक्षिका दीपमाला, नीलम भारद्वाज, नेहा शर्मा, प्रियंका, जुगल किशोर, दीपक शर्मा आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि स्कूल नजदीक होने से आम लोगों के साथ बच्चों व स्कूल स्टाफ को भी सड़क खस्ताहाल होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि सड़क में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं। इस मार्ग से होकर ऐतिहासिक गड़ी माता मंदिर भी लोग जाते हैं। इसलिए ग्रेफ के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। लोगों ने ग्रेफ को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इस बार नगर के लोग सड़क की मरम्मत के लिए बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।