फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   23 corona hospitals declared in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में 23 कोरोना अस्पताल घोषित

विज्ञापन
23 corona hospitals declared in Jammu and Kashmir
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य विभाग के 23 अस्पतालों को कोविड चिकित्सा देखभाल के लिए कोविड अस्पताल के रूप में समर्पित किया गया है। इसमें 8 जम्मू संभाग और 15 कश्मीर संभाग से हैं। इसमें कुल 1705 बेडों की क्षमता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 90, सीडी अस्पताल जम्मू में 110, एमसीएच कांप्लेक्स गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 98, सीएचसी रामगढ़ में 25, ओल्ड अस्पताल किश्तवाड़ में 70, एसडीएच नगरी परोल में 30, सीएचसी चिनैनी में 80 और एएच घगवाल सांबा में 8 बेड स्थापित हैं। संभाग के इन अस्पतालों में कुल 511 बेड हैं। इसी तरह कश्मीर संभाग के सीडी अस्पताल श्रीनगर में 104, जेएलएनएम अस्पताल में 150, कश्मीर नर्सिंग होम में 50, एसडीएच सोपोर में 50, ट्रामा अस्पताल बिजबिहाड़ा में 110, एनटीपीएचसी अखुरा मट्टन में 50, एनसीएच कुलगाम में 60, एनटीपीएचसी न्यू भवन पेथकोट बडगाम में 40, एनटीपीएचसी न्यू भवन परिसाबाद बडगाम में 30, पीएचसी छन्न पोरा बडगाम में 34, एनटीपीएचसी बांदीपोरा में 100, सीएचसी दवार में 30, तिविया कॉलेज शिवाथ बांदीपोरा में 56, सीएचसी हाजिन में 80, आर्मी अस्पताल जेएकेएलआई रंगरेथ श्रीनगर में 250 बेड हैं। कश्मीर संभाग में कुल बेड 1194 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed