फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कूडे़ के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोग परेशान

कूडे़ के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोग परेशान

विज्ञापन
कूडे़ के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोग परेशान
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में सफाई नहीं होने पर कूडे़ के ढेर से अब जबरदस्त दुर्गंध उठने लगी है। इस दुर्गंध के चलते लोग खुल कर सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी आरएस पुरा के कस्बे के बाजार में सफाई नहीं कराए जाने पर दुकानदारों व कस्बे के लोगों ने सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार का कहना है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते एमसी अधिकारियों को चाहिए कि वह दूसरे लोगों को लगा कस्बे में सफाई कराएं ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। दूसरी ओर एमसी के उप चेयरमैन राकेश गुप्ता ने धरने पर बैठे सफाई कर्मियों से मिल कहा कि बाजार में चरमराई सफाई व्यवस्था के चलते सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर निदेशक लोकल बॉडी के साथ बैठक कर समाधान किया जाएगा। यह तभी ही मुुुमकिन है जब सफाईकर्मी भी लचीला रुख दिखाएं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के प्रधान थामस गिल ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपनी बात निदेशक लोकल बॉडी को लिखित में अवगत कराया था लेकिन इसके बावजूद सफाई कर्मियों की अनदेखी किए जाने पर अब उनके पास काम छोड़ हड़ताल पर जाने के सिवाय और कोई चारा नहीं होने पर उन्हें मजबूरी में अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो सहित प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी
सफाई कर्मियों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
बिश्नाह। कस्बे में अखिल भारतीय सफाई कर्मी मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। सफाई कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कमेटी से रैली निकाल कर तारा चौक में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के उप प्रधान विकास मट्टू ने बताया कि सात वर्ष से सफाई कर्मी कार्य करने पर उन्हें न तो पक्का किया जा रहा है न ही उन्हें हर माह वेतन मुहैया कराया जा रहा है। सरकार पहले सात वर्ष की नौकरी के दौरान सफाई कर्मचारियों को पक्का करे लेकिन अब सरकार ने अवधि दस वर्ष कर दी है। उन्होंने कहा कि हम 4 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन हमारी सुध लेने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। जब तक सरकार अस्थायी सफाई कर्मचारियों की मांगों को मंजूर नहीं करेगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
------
फोटो
सफाई कर्मियों की हड़ताल का नहीं निकल पाया समाधान
बाड़ी ब्राह्मणा। मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उनकी काम छोड़ हड़ताल वीरवार को पांचवें दिन भी जारी रही है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रधान काली का कहना है कि क्रिसमस पर सरकार ने कहा था कि उनकी मांगें जल्द पूरी कर दी जाएंगी लेकिन आज एक माह होने जा रहा है और सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं कर रही। आगे सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तो कोई भी सफाई कर्मी ड्यूटी पर नहीं जाएगा और सरकार को 26 जनवरी को इस गंदगी में मनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रधान काली, उप प्रधान सुरजीत मसि, महिला प्रधान संतोष, उप प्रधान शीतल मसि आदि सफाईकर्मी दिन रात प्रदर्शन जारी रखने को तैयार हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती कोई भी सफाई कर्मी काम पर नहीं जाएगा। ब्यूरो
-------
मांगें जल्द पूरा करने को कहा

ज्यौड़ियां। पिछले पांच दिन से म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ तथा ज्यौड़ियां के सफाई कर्मचारी काम छोड़ कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। प्रदर्शन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले चल रहा है।
रैली म्यूनिसिपल कमेटी ज्यौड़ियां कार्यालय से शुरू हुई और पूरे बाजार तथा मोहल्ले का चक्कर लगाया। खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने भी एमसी कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व सफाई कर्मचारी यूनियन सबडिवीजन खौड़ के प्रधान विजय कर रहे थे। सफाई कर्मी अमित, स्टीफन, डेविड तथा जोसफ सहित अन्य ने बताया कि सरकार ने जो सफाई कर्मचारियों के 548 रिक्त पद को भरने का फैसला लिया था उनमें से अब तक मात्र 217 सफाई कर्मचारियों को ही नौकरी दी गई है। शेष स्थान अभी खाली हैं जिनको सरकार जल्द भरे। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने हमसे वादा किया था कि अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मियों को सात साल के बाद पक्का किया जाएगा, लेकिन हममें से जो अस्थायी कर्मी सेवाएं दे रहे हैं उनको यहां काम करते 12.12 साल हो गये हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि हम तब तक काम पर नही जाएंगे जब तक सरकार हमसे किये सभी वादे पूरे नहीं करती है।
-------
बाजारों में जगह-जगह बिखरी गंदगी
सांबा। कस्बा की नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके चलते कस्बे के बाजारों में जगह-जगह गंदगी बिखरी है। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
सनद रहे कि सफाई कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चल रहे हैं। वह मांग कर रहे हैं कि स्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कर्मचारी संगठन के नेता राजू मसीह के अनुसार इससे पहले कई बार अधिकारियों को मांगों को लेकर अवगत कराया गया था। पहले भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सरकार के आश्वासन के बाद वह लोग काम पर लौट आए थे, लेकिन बाद में सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। अब उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी। ब्यूरो
-------
अखनूर फोटो
हर तरफ दिख रहे गंदगी के ढेर
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हर तरफ गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों को समाना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सफाई के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। कस्बे के कई बाजारों और वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगाने शुरू हो गए हैं। इस पर लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। गालियों और नालों में ढेर लगे होने पर सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठनी पड़ रही है। समाजसेवी सोहन लाल, बोध राज ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए ताकि उनके दोबारा ड्यूटी पर आने से कस्बे की सफाई हो। ब्यूरो
------
सर--खबर सम्बन्धी दो फोटो भेज दिए हैं

गंदगी व बदबू से लोगों का बुरा हाल
अरनिया। सफाई कर्मचारिओं की काम छोड़ हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। गंदगी के अलावा बदबू से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बिलियम के अनुसार जब तक हमारी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक हमारी यह हड़ताल जारी रहेगी।
कस्बा निवासी रमेश कुमार, बाबू राम, पूर्ण चंद, शशि पाल व गुरदीप सिंह आदि का कहना है कि चेयरमैन ने कार्यभार संभालते ही कस्बे की सफाई व्यवस्था को पटरी पर ला दिया था, मगर हड़ताल से पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बन चूकी है। प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से इनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाए और किसी अन्य विकल्पों से कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाए।
चेयरमैन रमेश सैनी का कहना है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था बिगड़ी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सफाई काम पर वापस आ जाएं।

------
गलियों और नालियों में गंदगी पटी
रामगढ़। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण रामगढ़ में चारों तरफ फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों सुनील कुमार, पम्मा चौधरी, रिंकू गुप्ता, अनिल कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में सफाई न होने के कारण सड़क गलियों और नालियों में गंदगी पटी है। नालियों की सफाई न होने से वह बंद हैं। ऐसे में गंदगी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल है। ग्रामीणों को महामारी फैलने का डर सता रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed