फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बारिश के पानी को इकट्ठा करने का उठाया बीड़ा

बारिश के पानी को इकट्ठा करने का उठाया बीड़ा

विज्ञापन
बारिश के पानी को इकट्ठा करने का उठाया बीड़ा
सांबा। बारिश के पानी के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। हर वर्ग को पानी बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। इसी की मिसाल पेश कर रहे हैं कंडी क्षेत्र के लोग। वह अब अपने स्तर पर ही बारिश के पानी को एकत्रित करने के लिए छोटे-छोटे चैक डैम बना रहे हैं। ताकि बारिश का पानी इकट्ठा किया जाए। इससे भूमिगत जल का स्तर भी बना रहे और किसानों को भी लाभ मिले।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ब्यास देव ने बताया कि उन्होंने कंडी क्षेत्र सुंब के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगा कर लोगों को जागरूक किया कि यदि बारिश के पानी को एकत्रित कर छोटे-छोटे चैैक डैम बनाए जाएं तो इसमे भूमिगत जल का स्तर भी बना रहेगा। साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुंब ब्लाक के कपाही, चांडली और पटेयाड़ी में ग्रामीणों ने छोटे-छोटे चैक डैम बनाए हैं। जहां पर बारिश के पानी को इकट्ठा किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मेहनत से ही कार्य पूरा किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज के ही वर्ग को आगे आकर ऐसी पहल करनी चाहिए, जिनमें शिक्षकों को छुट्टी के दिनों में ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए ताकि पानी की कमी को पूरा किया जा सके। वहीं किसानों को भी पूरा लाभ मिल सके। उनके अनुसार जिले भर में ऐसी मुहिम चलाई जाएगी। ताकि बारिश के पानी का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed