{"_id":"5d263eb58ebc3e6ca621c108","slug":"15627874815-rspura-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर हो रहे कब्जे का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर हो रहे कब्जे का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव बडियाल काजिया में ऑकाफ की भूमि पर वर्षों पुराने तालाब पर कब्जा करने पर गांव के लोगों ने विरोध करने के साथ वहां की तारबंदी को उखाड़ दिया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल महिलाओं आशा शर्मा, अंजूरानी, रोशनी देवी, कमलेश कुमारी, मधुबाला आदि ने कहा कि स्लैड के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र मोहिंद्र लाल ने उक्त स्थान पर एक वर्ष पूर्व मकान का निर्माण किया और साथ लगे तालाब पर अब अवैध रूप से कब्जा कर ऑकाफ की जमीन को हड़पने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ऑकाफ को लिखित शिकायत करने पर अवैध रूप से कब्जा करने पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर विरोध-प्रदर्शन कर अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार तालाबों का संरक्षण करने में लगी है और दूसरी ओर तालाबों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा।
----
तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में पुलिस को निर्देश जारी किया गया और पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।
-जगदीश सिंह, एसडीएम, आरएस पुरा