फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राज्य में प रसीमन की तैयारी का स्वागत

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की तैयारी का स्वागत

विज्ञापन
राज्य में प रसीमन की तैयारी का स्वागत
नौशेरा। राज्य में परिसीमन की तैयारी करने के केंद्र के फैसले का नौशेरा के व्यापार मंडल ने पुरजोर समर्थन किया और खुशी जताई। साथ ही उन्होंने राज्यपाल प्रशासन और केंद्र सरकार से नौशेरा को जिले का दर्जा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


बुधवार को व्यापर मंडल के प्रधान सुभाष कपूर की की अगुवाई में सनातन धर्म सभा में एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्य में परिसीमन कराए जाने का स्वागत किया। नौशेरा को जिले का हक दिए जाने की मांग केंद्र सरकार और रियासत के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से की गई। उन्होंने कहा कि नौशेरा के साथ 40 साल से धोखा हो रहा है।
विज्ञापन


एलओसी नौशेरा के लोगों ने हमेशा देश भक्ति की मिसाल कायम की है। 16 फरवरी 2018 से नौशेरा जिले की जंग के लिए लगभग 48-50 दिनों तक बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान नौशेरा की जनता ने गोलियां और लाठियां भी खाई। परिसीमन करते समय नौशेरा को जिले का हक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बीके गुप्ता प्रधान ज्वाइंट एक्शन कमेटी नौशेरा ने कहा जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की मीडिया की अहम भूमिका है। एलओसी नौशेरा के लोगों की अनदेखी को सहन नहीं किया जाएगा। उपजिला नौशेरा में पहले से ही सभी विभागों के डिवीजन मौजूद है। नौशेरा को जिला को लेकर दो माह की लड़ाई रंग लाएगी। हम चुप नहीं बैठेंगे।

सनातन धर्म सभा नौशेरा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी ने कहा कि नौशेरा का हक नहीं दिया गया तो छीनकर लेंगे। नौशेरा एलओसी के लोग आए दिनों पाकिस्तान की गोलाबारी सहन करते आ रहे हैं। देश की सेवा में आगे है। वहीं रविकांत गुप्ता उप प्रधान व्यापार मंडल नौशेरा ने कहा कि कश्मीर से दुगनी जनसंख्या जम्मू संभाग की है। गृहमंत्री के परिसीमन के फैसले का स्वागत करते हैं।


नौशेरा जिले का हमारा हक हमें दिया जाए। कई सालों से हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर सरदार भूपिंदर सिंह टाइगर जिला प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, संजीव दत्ता पार्षद, मो. अफजल पार्षद, धर्मवीर गुप्ता पूर्व प्रधान व्यापार मंडल नौशेरा, कमलकांत गुप्ता, अमृतपाल सिंह, धीरज कपूर आदि काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed