{"_id":"5c1414d1bdec2253a04b2cf4","slug":"15448199608-akhnoor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाया,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाया,,
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी ने शुक्रवार को कस्बे के बस स्टैंड, मुख्य चौक व फव्वारा चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप में खड़े वाहनों, रेहड़ियों को हटाया। इसके साथ ही जिन दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था उसे ध्वस्त कर दिया गया तथा फुटपाथ पर रखा सामान सामान जब्त कर लिया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को कमेटी की टीम कस्बे के बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कमेटी की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। टीम ने मुख्य बाजार में फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया। बाजार में कई दुकानदारों ने पक्का निर्माण कर रखा था, दस्ते ने उसे भी ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है इस पर कब्जा करना या सामान रखना गैर कानूनी है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर आम जनता ने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार सक्रिय रहते हुए अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अतिक्रमण हटाओ दस्ते में म्यूनिसिपल कमेटी अखनूर के कार्यकारी अधिकारी रमेश गुप्ता, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह व थाना प्रभारी शिवदेव सिंह आदि शामिल रहे।