फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दिव्यांग सरपंच प्रत्याशी को कंधे पर बैठा करते हैं प्रचार

दिव्यांग सरपंच प्रत्याशी को कंधे पर बैठा करते हैं प्रचार

Mon, 12 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग सरपंच प्रत्याशी को कंधे पर बैठा करते हैं प्रचार
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव के पहाड़ी गांव अढ़ाई की पंचायत मलिकां सी में सरपंच के लिए दिव्यांग मोहम्मद फरीद मलिक चुनाव लड़ रहे हैं। वे ज्यादा दूर नहीं चल सकते हैं, इसलिए उनके समर्थक उन्हें हर दिन कई किलोमीटर उठा कर पहाड़ी रास्तों से घर-घर जाकर प्रचार करते हैं।
विज्ञापन

मलिक का कहना है कि उनकी पंचायत की आबादी करीब 6500 है और 1400 मतदाता हैं। इनमें से 87 मतदाता दिव्यांग हैं, लेकिन आज तक पहाड़ी अढ़ाई गांव के लिए सड़क नहीं बनाई गई। यहां बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। ऐसे में किसी दिव्यांग की बात छोड़ भी दें, जो शरीर से सही हैं, उनको भी भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं सब समस्याओं से जूझते हुए अंतत: उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ने का मन बनाया है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवा सकें। मलिक को कंधे पर बैठा कर घर-घर जा रहे गुलाम मोहम्मद, रशीद मलिक, मुजमिल मलिक आदि का कहना था कि आजादी के सत्तर साल बाद भी अढ़ाई गांव में जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हैं। ऐसे में वे बड़ी उम्मीद से दिव्यांग मोहम्मद फरीद मलिक को हर दिन आठ से दस किलोमीटर क्षेत्र में फैली पंचायत अढ़ाई मलिका सी में घर-घर कंधे पर उठा कर ले जा रहे हैं, ताकि वे जब सरपंच बनें तो यहां की समस्याएं हल करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed