{"_id":"5babea7f867a557f2404914b","slug":"153799332119-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलस्त नदी में डूबी तीन महिलाएं दो की मोत एक की हालत गंभीर,पशुओं को चराते हुए गांव खनेतर में नदी पार करते हुए हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलस्त नदी में डूबी तीन महिलाएं दो की मोत एक की हालत गंभीर,पशुओं को चराते हुए गांव खनेतर में नदी पार करते हुए हुआ हादसा
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बुधवार शाम को गांव खनेतर में एक किशोर और दो महिलाएं पुलस्त नदी में डूब गईं। इनमें से किशोरी और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में नदी से निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
बुधवार की देर शाम करीब 4.10 बजे गांव खनेतर में पशुओं को चराकर एक किशोरी और दो महिलाएं लौटते समय नदी पार कर रही थीं। इस बीच एक का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। उसे अन्य दो ने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह भी नदी में गिर कर डूब गईं। इस बीच कुछ दूरी पर मौजूद पशु चरा रहे अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने एक महिला को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाल कर पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पुंछ थाने में पहुंची तो एसएसओ सचिंदर सिंह पुलिस दल और एसडीआरएफ के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को नदी से बाहर निकाल कर पुंछ पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार घायल महिला की पहचान शाजिया बी (20) पत्नी सज्जाद अहमद के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की पहचान जाहिदा बी (17) पुत्री मोहम्मद सिद्दीक और साजिया कौसर (21) पत्नी मोहम्मद अकबर सभी निवासी गांव नूनाबांडी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद देर शाम मरने वाली महिलाओं के शवों को पुलिस और एसडीआरएफ पुंछ अस्पताल लेकर आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।