{"_id":"5c40debfbdec224df422caf8","slug":"151547755199-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरी में कालेज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरी में कालेज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। मढ़ीन और रामकोट में डिग्री कालेज खोलने की मंजूरी के बाद वीरवार को नगरी कस्बे में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला के पुराने कस्बे की अनदेखी कर साफ है कि कालेजों की मंजूरी में भी अपने वोट बैंक को ही ध्यान में रखा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार नगरी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
कांग्रेस के ब्लाक प्रधान सतपाल भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला और करीब आधे घंटे तक धरना दिया। इसमें वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने जानबूझ कर नगरी कस्बे की अनदेखी की है। जहां-जहां वोट बैंक है और जहां पर आधार मजबूत है केवल वहां के लोगों का ही ध्यान रखा गया है। वोट बैंक के नाम पर ही डिग्री कालेज को भी मंजूरी दी गई। नगरी कस्बे में कालेज से पंजाब से सटे इलाकों के युवाओं को भी लाभ मिलना था, लेकिन इस ओर वोट बैंक न होने के कारण लोगों के साथ भेदभाव किया गया। जहां पर दो कालेज दिए गए हैं, वहां के युवाओं को लाभ मिलेगा और इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन नगरी कस्बे की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। जब कांग्रेस का विधायक था, तो नगरी कस्बे में विकास कार्य करवाए गए। उसके बाद किसी ने भी कस्बे की ओर ध्यान नहीं दिया। राज्यपाल को नगरी कस्बे के लिए भी कालेज की घोषणा करनी होगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे। धरने में नगरी नगर कमेटी के उपप्रधान तरसेम सैनी, कुलभूषण कुमार, डॉ. सतीश, अनिल भारद्वाज, जीवन ज्योति के अलावा कई लोग मौजूद रहे।