{"_id":"5c40e826bdec2273a13553be","slug":"131547757606-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कूड़ा उठाने के लिए खरीदेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कूड़ा उठाने के लिए खरीदेगी जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। कचरा उठाने और गटर की सफाई के लिए नगर पालिका जल्द ही जेसीबी और टैंकर खरीदेगी। इसकी खरीद के लिए वीरवार कोई हुई पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सहमति बनी। इसके साथ ही बैठक में कस्बे की हाई मास्ट लाइट, मर्करी लाइट को ठीक कराने, गलियों नालियों की साफ सफाई और विकास को लेकर चर्चा हुई।
नगर पालिका के पार्षदों की पहली बैठक अध्यक्ष राजन शर्मा उपाध्यक्ष जया भारती की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसमें कस्बे की बेहतरी के लिए पार्षदों ने वार्ड के लोेगों की समस्याएं अध्यक्ष के सामने रखीं। बैठक में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कस्बे में कचरा उठाने के लिए एक जेसीबी व गटर साफ करने के लिए टैंकर खरीदने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा सभी विकास कार्यों कराने के लिए भी चर्चाएं हुईं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि आज के बाद किसी भी विभाग को कस्बे में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका की इजाजत लेनी होगी। साथ में वार्ड के पार्षद को साथ रखना होगा। अध्यक्ष ने बताया कि यह हमारी पहली बैठक थी, जिसमें सभी पार्षदों ने सहयोग दिया। अपने अपने वार्ड की जो भी परेशानियां थीं इस बैठक में रखीं। बड़ी बात यह है कि वह कचरा उठाने के लिए पहले सफाई कर्मी को अपने हाथों से ही काम करना पड़ता था, लेकिन अब उसके लिए जेसीबी और गटर साफ करने को टैंकर खरीदने पर सहमति बनी है। बैठक में नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी रवि शर्मा भी मौजूद रहे।