फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   130 leaders of Jammu division will choose the name of Mehbooba for PDP chief

जम्मू संभाग के 130 नेता पीडीपी प्रमुख के लिए महबूबा के नाम पर लगाएंगे मुहर

Sat, 20 Feb 2021 09:50 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 20 Feb 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
130 leaders of Jammu division will choose the name of Mehbooba for PDP chief
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 22 फरवरी को एक बार फिर अगले तीन साल के लिए पीडीपी की अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन ली जाएगी। इसके अलावा कश्मीर और जम्मू संभाग में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी बैठक में हिस्सा लेने की सूूचना पार्टी की तरफ से जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग के 130 वरिष्ठ नेताओं को चुनावी बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता मिला है। यह नेता जम्मू स्थित संभागीय मुख्यालय में एकत्रित होंगे और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महबूबा मुफ्ती की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर मुहर लगाएंगे। इसी तरह महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में श्रीनगर में पीडीपी की बैठक होगी। जिसमें उनकी एक बार फिर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्रीनगर आतंकी हमलाः घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों की हालत देख भर आईं सबकी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती का अगला कार्यकाल तीन साल का होगा। ऐसे में वह 22 फरवरी 2024 तक पीडीपी के अध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ही रखेगी। अध्यक्ष पद की बागडोर एक बार फिर संभालने के बाद महबूबा मुफ्ती पार्टी के कोर ग्रुप के अलावा पदाधिकारियों को भी मनोनीत करेंगी। महबूबा की नई टीम में इस बार कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed