फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: सैनिक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरदासपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
crime news
-फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, कॉल डिटेल खंगाली जा रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर की सैनिक कॉलोनी में करीब 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थतियों में बेडशीट के सहारे घर में पंखे से लटका मिला। उसे गंभीर हालत में जीएमसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्माइल निवासी धारीवाल, गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
स्माइल फिलहाल सैनिक कॉलोनी के सेक्टर-ए स्थित मकान में रह रहा था। सैनिक काॅलोनी पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह घटना है। स्माइल एक निजी कंपनी में काम करता था। वह अपने चचेरे भाइयों के साथ एक ही मकान में रहता था, लेकिन सभी अलग-अलग कमरों में रहते थे। घटना के समय वह अपने कमरे में था। जहां उसे फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। मामले की सूचना मिलने के बाद सैनिक कॉलोनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी। पुलिस अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता दीपक शर्मा के अनुसार घटना से पहले रात में बातचीत की थी। उस समय उसके व्यवहार से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि वह इतना बड़ा कदम उठाने वाला है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed