फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1125 crore will be spent on development works in the district

जिले में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1125 करोड़

विज्ञापन
1125 crore will be spent on development works in the district
रियासी। जिले के 14 ब्लॉक में वर्ष 2021-22 में विकास कार्यों पर 1125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में कैपेक्स बजट को मंजूरी दी गई है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, मनरेगा, सिंचाई, आरएंडबी, एलिमेंटरी शिक्षा, समग्र सेकेंडरी एजूकेशन, युवा सेवाए एवं खेल, स्वास्थय, अर्बन डेवलपमेंट, जलशक्ति आदि योजनाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी। बैठक में अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए रेजूलेशन पास किए गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा में बारीदारों की समस्याओं की तरफ ध्यान देने के साथ ही पुरानी मांग को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। जिलावासियों को बन टोल प्लाजा पर भारी भरकम टोल वसूलने पर भी चर्चा की गई। इसमें जल्द ही इसे माफ करने के लिए कहा गया है। डीडीसी सदस्यों के प्रोटोकाल व वेतनमान पर भी रेजूलेशन पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed