फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गांव सतराइयां में बनेगा शहीदों का स्मारक स्थल

गांव सतराइयां में बनेगा शहीदों का स्मारक स्थल

विज्ञापन
गांव सतराइयां में बनेगा शहीदों का स्मारक स्थल
आरएस पुरा। पंचायत सत्तोवाली के गांव सतराइयां में पूर्व मंत्री आरएस चिब की अध्यक्षता में 31 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें सेना के कई पूर्व अधिकारियों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों को शामिल किया गया। कमेटी ने निर्णय लिया कि सतराइयां गांव में शहीदों के स्मारक स्थल के लिए भूमि का चयन कर इसकी प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आरएस चिब ने बताया कि पंचायत सत्तोवाली के अधीन गांव सतराइयां व अन्य गांव के अधिकतर लोग सेना, पुलिस आदि में कार्यरत हैं। इसके अलावा काफ संख्या में शहीद हुए हैं। ऐसे शहीदों को नमन करने के लिए स्मारक बनाए जाए, जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी युवा पीढ़ी को उनके कार्यों को याद करने के साथ प्ररेणा मिलेगी। उन्होने बताया कि गांव के लोग स्मारक निर्माण के लिए आपस में चंदा करेंगे जो इसी वर्ष तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सेवानिवृत्त कै. साई सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, सेवानिवृत्त ले. प्रकाश सिंह, शेर सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंच रोशन सिंह, जोगिंद्र सिंह, कस्तूरी सिंह कैलाश, सुखदेव सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed