फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   102 terrorists are eliminated in 2020 and 23 terrorists eliminated in Shopian this month.

आतंकी ताबूत में सेना ने ठोकी दी एक और कील, 2020 में अबतक 102 और शोपियां में इस महीने 23 का खात्मा

Fri, 19 Jun 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
102 terrorists are eliminated in 2020 and 23 terrorists eliminated in Shopian this month.
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पांच और अवंतीपोरा में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस वर्ष 2020 में अबतक 102 आतंकवादी मारे गए हैं। अहम बात ये है कि इस महीने शोपियां में 23 आतंकवादियों का खात्मा हुआ है। इसमें पांच आतंकी आज मारे गए हैं।

विज्ञापन


2020: अप्रैल में मारे गए सबसे ज्यादा आतंकी
 
माह           मारे गए आतंकवादी 
जनवरी  18
फरवरी             7
मार्च               7
अप्रैल              28
मई                15
जून                27
  • शोपियां में जून में 23 आतंकवादियों का खात्मा

2019 में इन तंजीमों के मारे गए 157 आतंकवादी
 
आतंकी संगठन स्थानीय     विदेशी      कुल   
एचएम               46 0 46
एलईटी               30 5 35
जेईएम               31 19 50
टीयूएम               0 0 0
अज्ञात                1 8 9
अल-बदर/एलटी  6 0 6
एजीयूएच            8 0 8
आईएस/जेके 3 0 3
  125 32 157

दो अलग-अलग ऑपरेशन में आठ आतंकियों का सफाया

102 terrorists are eliminated in 2020 and 23 terrorists eliminated in Shopian this month.
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में 32 घंटे में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में आठ आतंकियों का सफाया किया है। शोपियां के मुनांद इलाके में पांच और अवंतीपोरा में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है। बता दें कि शोपियां के मुनांद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार रात करीब 12 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही घंटों में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।

इसके बाद अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोका गया। शुक्रवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया गया। उधर, अवंतीपोरा में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। 

यह भी पढ़ेंः  चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार और आतंकवादी मारे गए हैं। इसी के साथ शोपियां मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला

102 terrorists are eliminated in 2020 and 23 terrorists eliminated in Shopian this month.
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 44-आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ेंः  अब चकनाचूर होगी चीन की चालबाजीः थलसेना के बाद वायुसेना ने कसी कमर, ये विमान करेंगे प्रचंड प्रहार

गुरुवार को कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं अंधेरा होने के कारण रात में ऑपरेशन को रोका गया था। आतंकी भागने में कामयाब न हो सके इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी। 

इसके बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में चार और आतंकी मारे गए। इसी के साथ शोपियां और अवंतीपोरा में मारे गए आतंकियों की संख्या आठ हो गई है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed