फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Worship of Mata Durga

Udhampur News: दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह-शाम हो रही मां की आरती

विज्ञापन
Worship of Mata Durga
मां दुर्गा की आरती करते पुजारी और श्रद्धालु।
कटड़ा । धर्मनगरी में मुख्य बस स्टैंड के पास श्रीधर चौक में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए दुर्गा पंडाल में श्रद्धालु लगातार भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं। हर दिन सुबह और शाम को मां की दिव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से मां वैष्णो के दरबार में आने वाले श्रद्धालु व स्थानीय लोग भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी दुर्गा पूजा पंडाल में मां वैष्णो देवी की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी पंडाल में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति के प्रधान दीपक परोच, सदस्य विनय हीरा, शंकर दास, निगम अरोड़ा, राजेंद्र हीरा आदि ने बताया कि कई वर्षों से समिति की ओर से चैत्र नवरात्र में दुर्गा पंडाल स्थापित करती आ रही है और यह परंपरा लगातार आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed