फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

वैक्सीन का टोटा, केंद्र पर सभी को नहीं लगा टीका

विज्ञापन
Vaccination
वैक्सीन की कमी के कारण जिले में अब कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग रही है। मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आई है। शाम तक केवल 1805 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर वैक्सीन लोगों को घर-घर जाकर लगाई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित कई सेंटर में सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ अब वैक्सीन की कमी भी सामने आने लगी है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से अधिक आयु वर्ग के ज्यादातर लोग अब दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों में पहुंच रहे हैं। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी हो गई है। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंच गए थे।
जिला अस्पताल में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग के पास जरूरत अनुसार डोज नहीं थी, इसलिए जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे वैक्सीन लगाना बंद कर दिया। इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं दी गई, इसलिए लोग घंटों तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

विभाग के पास शाम तक बचे थे 1060 डोज
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 1805 लोगों को वैक्सीन लगी है। इनमें चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज और आठ को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 351 लोगों को पहली डोज और एक को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 533 को पहली और 624 को दूसरी डोज, 113 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 170 को दूसरी डोज दी गई है। मंगलवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 1060 डोज बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed