Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अधिकारियों ने किया बाजार का निरीक्षण दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। दीपावली के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने चिनैनी बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को गंदगी नाली में न फेंकने तथा पॉलिथीन लिफाफों का इस्तेमाल न करने के कड़े निर्देश दिए। पटाखा स्टालों पर पहुंचकर नियमों का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल, तहसीलदार पंकज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कस्बे में दीपावली को लेकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले मेन चौक में लगे जाम को खुलवाया। साथ ही पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करें ताकि लोगों को परेशानी पेश न आए। इस दौरान अधिकारियों ने मिठाई की दुकान, सब्जी की दुकान, गिफ्ट आइटम तथा अन्य दुकानों पर पहुंचकर जांच की। साथ ही पॉलिथीन लिफाफों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इस मौके पर पटाखा स्टॉल पर जाकर भी अनुमति पत्र चेक किया और निर्देश दिए कि नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed