{"_id":"66219aa6ad6bb31f4c007fa4","slug":"udhampur-education-library-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-109653-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: निटल हायर सेकेंडरी स्कूल में खुली विजन लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: निटल हायर सेकेंडरी स्कूल में खुली विजन लाइब्रेरी
Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। निटल हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से संपन्न विजन लाइब्रेरी स्थापित की गई। इसका शुभारंभ प्राचार्या अजय गुप्ता की मौजूदगी में नौनिहालों ने किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत केक काटकर की गई और इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
स्कूल प्राचार्या अजय गुप्ता ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में यह विजन लाइब्रेरी खोली गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। ऐसा नहीं है कि स्कूल में पहले कोई लाइब्रेरी नहीं है, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के बाद से किताब आधारित लाइब्रेरी में रूचि कम हुई है और बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। सरकार की तरफ से रोबोटिक लैब जैसे प्रावधान पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए स्कूल की तरफ से प्रयास किया जा रहा है वे प्रौद्यागिक आधारित शिक्षा बच्चों को मुहैया करवाएं और बदलते समय के साथ शिक्षा के पुराने तौर तरीकों में नई शिक्षा नीति के तहत कुछ बदलाव लाकर इसे और भी अधिक बेहतर बनाएं। इसके लिए स्कूल में ही उचित प्रबंध करने का प्रयास है क्योंकि कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो लैपटाप जैसी महंगी चीजों को घरों में नहीं जुटा सकते हैं।