{"_id":"66ccf585303344ceda019589","slug":"udhampur-barmen-satyalta-road-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114637-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बरमीन सत्यालता सड़क की 89 लाख से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बरमीन सत्यालता सड़क की 89 लाख से होगी मरम्मत
Tue, 27 Aug 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
तारकोल भी बिछाई जाएगी, समस्या से परेशान लोगों ने दो दिन पहले खुद ही शुरू कर दी थी मरम्मत
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई थी लोगों की समस्या
टेंडर प्रक्रिया पूरी, पीएमजीएसवाई जल्द शुरू करेगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरमीन से सत्यालता तक 7.50 किलोमीटर सड़क की खस्ताहालत के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से जल्द ही मरम्मत की जाएगी व तारकोल बिछाई जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब रहे कि विभाग की ओर से सुनवाई नहीं होने पर तीन दिन पहले क्षेत्र के लोगों ने खुद ही गैंती-बेलचे उठा कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। वहीं, अमर उजाला ने भी समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए 89 लाख रुपये की लागत से मरम्मत व तारकोल बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौजूदा समय में सड़क की हालत काफी खराब है। इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
लेकिन, विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत व तारकोल बिछाने के कार्य का टेंडर होने की सूचना पर क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि सूचना मिली है कि विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत व तारकोल बिछाने के लिए पैसा आ गया है और टेंडरिंग भी पूरी हो चुकी है। इसकी काफी खुशी है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द काम शुरू करने की मांग उठाई है।
सड़क की मरम्मत व तारकोल बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बारे में गांववासियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
- मनमीत सिंह, एईई, पीएमजीएसवाई, उधमपुर