{"_id":"007a05667b5fa5521845b09446abf5d2","slug":"transport-commissioner-examined-the-documents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने खंगाले दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में दस्तावेज और स्टेशनरी की कमी संबंधी मिल रही लगातार शिकायतों के कारण ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने वीरवार को उधमपुर पहुंचकर जांच की। उसके बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दिलशान ने उधमपुर के एआरटीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की और कई जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
दरअसल, शिकायतें मिल रही थी कि जानबूझ कर लाइसेंस बनाने की स्टेशनरी को खत्म किया गया, ताकि एजेंटों को लाभ दिया जा सके। इसी शिकायत पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दिलशान ने उधमपुर एआरटीओ कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
उसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में पाया गया कि कई महीने से स्टेशनरी समाप्त है। इस स्टेशनरी के समाप्त होने के कारण लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं बन रहे हैं। एजेंट भी काफी सक्रिय हैं और लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। इस मामले में कई बार मेटाडोर व बस चालक प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में हालत ये हैं कि गाड़ी खरीदने के बाद कई महीने तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही है। जबकि यह काम गाड़ी खरीदने के तुरंत बाद होना चाहिए। विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान हो रही है। इन बढ़ती शिकायतों के बाद चालकों ने मामला कमिश्नर के समक्ष उठाया।
कमिश्नर दिलशान ने करीब चार घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। जांच के बाद दस्तावेज मुहैया कराने के आदेश दिए। कमिश्नर ने आदेश दिए कि किसी के भी लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में रुकावट नहीं आनी चाहिए। लोगों के लिए तुरंत सुविधाएं शुरू की जाएं। एजेंटों को दूर किया जाए और उन पर शिकंजा कसने के भी आदेश दिए।