Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   JAMMU AND KASHMIR NEWS

Udhampur News: स्कूलों में खेल-खेल में सिखाए जाएंगे जीवन के जरूरी सबक, होंगी विशेष गतिविधियां

Wed, 25 Nov 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 25 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
JAMMU AND KASHMIR NEWS
उधमपुर के स्कूलों में जीवन कौशल विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित पढ़ाई पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्कूलों में अब बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन के जरूरी कौशल सिखाए जाएंगे। कौशल गतिविधियों के माध्यम से सिखाए जाएंगे। शिक्षा विभाग इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों को तैयार कर रहा है।
इसके लिए स्कूलों में खेल, समूह चर्चा और भूमिका अभिनय जैसी गतिविधियां होंगी। रोजमर्रा की परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास भी करवाए जाएंगे। इनका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और संवाद क्षमता बढ़ाना है। सही निर्णय लेने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित होगी। एससीईआरटी जम्मू-कश्मीर की फेज-दो योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य शिक्षा कार्यालय में 25 स्कूलों के 49 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें जीवन कौशल से जुड़ी 10 क्षमताओं को गतिविधियों से समझाया गया। शिक्षकों को लाइफ स्किल्स मॉड्यूल और ट्रेनिंग मैनुअल की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग शिक्षकों को विषयों के साथ गतिविधियां जोड़ने का तरीका बता रहा है। इससे बच्चे विषयों को रटने के बजाय समझकर सीखेंगे। गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। प्रत्येक प्रतिभागी को सात दिवसीय क्लासरूम चैलेंज दिया गया। इसका उद्देश्य कक्षाओं में सीखी गई तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----कोट-----
केवल किताबी पढ़ाई करवाने से कई बार बच्चे बोरियत महसूस करते हैं, जबकि गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने पर वे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं। जिले के स्कूलों में समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास, समझने की क्षमता और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो तथा नियमित कक्षाओं में उनका मन लगा रहे। -सुनील खजुरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed